अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी,तभी सड़क के गड्ढे में एक झटके से मुर्दा हो गया जिंदा, ऋषिकेश एम्स में भर्ती।
ऋषिकेश:-10 सितंबर 2026
उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक मुर्दे के अचानक जिंदा होने से हर कोई दंग रह गया। बतातें चलें मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया जा रहा था तभी मुर्दा जिंदा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ऋषिकेश गीता गली नंबर 5 के निवासी साईं राम को डॉक्टरों ने गुर्दे फेल होने और दो बार हार्ट अटैक आने की बात कहकर मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे जिसके लिए उन्होंने मुक्तिधाम सेवा समिति से अंतिम यात्रा वाहन भी बुक कर दिया था। तभी इस दौरान जैसे ही एंबुलेंस शव को लेकर श्यामपुर रेलवे फाटक के पास गुजर रही थी। इस दौरान सड़क के एक गड्ढे में एंबुलेंस का पहिया फंस गया और एंबुलेंस को जोरदार झटका लगा।यह झटका इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस में पड़ा मृत व्यक्ति जिंदा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं बल्कि मृत व्यक्ति ने अचानक अपनी आंखें खोल दी और मृत व्यक्ति की सांस भी वापस चलने लगी। इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल साई राम को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भर्ती किया गया है।
बताते चलें मुक्तिधाम सेवा समिति के पंकज गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उनके पास साई राम की अंतिम संस्कार के वाहन की बुकिंग आई थी जिन्होंने वाहन और चालक तय कर दिया था। लेकिन दोपहर करीब साढे 2:00 बजे परिजनों का फोन आया कि बुकिंग रद्द कर दीजिए एंबुलेंस के गड्ढे में कूदने से साई राम के प्राण वापस आ गए है। इस घटना की चर्चा अब हर जगह होने लगी है वही इस पर गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं।
इस पूरे मामले में साई राम की वास्तविक चिकित्सकीय स्थिति और एंबुलेंस में आंखें खोलने की घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। AIIMS ऋषिकेश की ओर से भी इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने में नही आई है।
