मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
गैरसैंण:-15 सितंबर 2026
रिपोर्ट:-पुष्कर सिंह रावत
मानदेय बढ़ोतरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियां और सहायिकाएं (सीटू से सम्बद्ध) एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यक्रतियां एवं सेविका कर्मचारी यूनियन ने ऐलान किया है कि,जल्द उनकी मांगों पर सरकार द्वारा उचित कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
आज मंगलवार को गैरसैंण के क्रीड़ा मैदान में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों व सहायिकाओं ने बैठक का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।बैठक के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने अपनी विभिन्न मांगों का मांग पत्र उपजिलाधिकारी अबरार अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
इस दौरान सीटू की प्रदेश अध्यक्ष जानकी रावत ने कहा कि की 2024 में हुए आंदोलन के बाद सरकार ने मांगों के समाधान के लिए मार्च 2024 में सचिवों की एक कमेटी गठित की थी,लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाउजूद भी कमेटी की सिफारिशों पर सरकार द्वारा अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी का भी अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। कहा कि एक और सरकार महिला सशक्तिकरण व महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। कहा कि,आज अपनी जायज मांगों को लेकर महिलाओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने मांग की है कि,आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाए,सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए, 20 दिनों का चिकित्सा अवकाश सहित अन्य विभागों के कार्य न दिये जाएं व भवन किराया माता समिति आंगनबाड़ी के खाते में डाला जाए,गर्भपात के दौरान 45 दिन का अवकाश के केंद्र सरकार के शासनादेश को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान पप्पी पुरोहित,अंजना रावत,सुनीता साह,कुसुम,सावित्री,देवेश्वरी,रजनी,राजी देवी,पुष्पा देवी,निशा,पूजा,सुनीता,अनीता,भागा,आरती,इंदू,गुड्डी,बीरा,पुष्पा रावत,सुनीता देवी,कलावती,नीलम,पदमा,संगीता,पुष्पा देवी,आशा,संगीता देवी व सीटू के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नेगी व उपाध्यक्ष जयवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
