रूड़की में महिला के प्रेमी ने किया उसकी नाबालिग बेटी को नशीली दवा देकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार):-15 सितंबर 2026
हरिद्वार जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मां के प्रेमी ने नाबालिक बेटी को नशीली दवा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। हैरानी की बात तो यह है कि महिला के प्रेमी ने कहीं माह तक नशीली दवा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया लेकिन यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता गर्भवती हुई जिससे उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बहरहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला काफी समय से अपनी नाबालिक बेटी के साथ हरिद्वार जिले के रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रह रही थी। पिछले करीब 3 साल से महिला मोहम्मद नजीर निवासी रसौली बाजार बाराबंकी उत्तर प्रदेश के साथ प्रेम प्रसंग में थी जिसके कारण वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब 5 दिन पहले अचानक से महिला की बेटी की तबीयत खराब हो गई.किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी बेटी तीन माह की गर्भवती है। घटना का पता चलते ही माँ के होश उड़ गए जब उसने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसके साथ रहने वाला नजीर उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ गलत काम करता था। एक दिन किशोरी को इसका पता चला तो आरोपी ने उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने यह बात हरिद्वार क्षेत्र में रहने वाले अपने भाई को बताई जिसके बाद महिला के भाई ने पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था जिसे ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम ने लगातार प्रयास किया और आखिरकार आरोपी नजीर को रुड़की रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान किया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराये जा रहे हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी की जाएगी।
