प्रधानों ने मांगों का निदान न होने पर सीडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला।

प्रधानों ने मांगों का निदान न होने पर सीडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला।

गोपेश्वर:-22 सितंबर 2026
रिपोर्ट-रजपाल बिष्ट.

प्रधान संगठन ने वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी समेत तमाम मांगों को लेकर प्रधानों ने सीडीओ आॅफिस की तालाबंदी की।

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश खंडूडी तथा महामंत्री महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधानों ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी से भड़के प्रधानों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय की तालाबंदी की।

प्रधानों का कहना था कि पहाड़ी क्षेत्रों में संचार नेटवर्क न होने के कारण काम पर लगे मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। हाजिरी ऑनलाइन न होने के चलते मजदूरों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। इससे रोजगार की यह योजना बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों को मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। इसलिए इस योजना में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा गांवों के लिए स्वीकृत 10 लाख तक की योजनाओं के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया जाना चाहिए। पंचायत राज विभाग के माध्यम से प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा/जीवन बीमा करवाया जाना चाहिए। ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे 2024 की सूची में नाम होने के बाद भी आवास साॅफ्ट द्वारा जनरेट की गई है। इसके चलते प्राथमिकता सूची में नाम न होने के चलते जरूरतमंद ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जरूरतमंदों को इस योजना में शामिल किया जाना चाहिए। 16 वें वित्त में नई गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायतें टैक्स के रूप में प्रत्येक परिवार से मासिक 100 रूपये लेने का प्रावधान किया गया है। इसके चलते इस प्रावधान को समाप्त किया जाना चाहिए।

इस दौरान संरक्षक युद्धवीर सिंह फस्र्वाण व रविंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मंदोधरी गड़िया व अवतार सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी आशीष थपलियाल, विधि सलाहकार जयेंद्र झिंक्वाण, हेलंग की संजू देवी, पैंणी की विनीता देवी, मैठाणा की ज्योति, दादड़ की अनीता देवी समेत जनपद के तमाम गांवों से आये प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!