गैरसैंण महाविद्यालय चुनाव में दिखा छात्रों का उत्साह,278 छात्र-छात्राओं ने किया मतदान,अब चुनाव परिणामों पर टिकी सबकी निगाहें।
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एवीबीपी व यूएसएफ छात्र संगठनों के बीच मुकाबला।
गैरसैंण:-29 सितंबर 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत
गैरसैण राजकीय महाविद्यालय में 1.00 बजे तक कुल 81.04 प्रतिशत तक मतदान हुआ.343 में से कुल 278 मत पड़े. जिसमे छात्राओं के 228 मत तो वहीं छात्रों के 50 मत पड़े। मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हुई हैं।
गैरसैंण महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 1:00 बजे तक चला। कुल 278 छात्र मतदाताओं ने अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष व सह-सचिव,के पदों पर एवीबीपी व यूएसएफ़ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर मुकाबले के परिणामों को लेकर छात्र संगठनों में हलचल बनी हुई है.अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एबीवीपी छात्र संगठन और यूएसएफ़ के प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों संगठन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की आवाजाही बनी रही.तो वहीं,पुलिस,कॉलेज प्रशासन और चुनाव समिति की मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही।
प्राचार्य के एन बरमोला और चुनाव अधिकारी शौकीन मलिक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई। गैरसैंण पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। कॉलेज परिसर में अनधिकृत और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है,ताकि मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
चुनाव समिति के सदस्य विनोद फर्सवाण ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी,परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं,चुनाव के परिणामों को लेकर अब छात्र संगठनों और छात्र-छात्राओं की निगाहें अब मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
