उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर कांग्रेस का धरना,यूकेडी ने भी दिया समर्थन।

उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर कांग्रेस का धरना,यूकेडी ने भी दिया समर्थन।

उत्तरकाशी:-05 अक्टूबर 2026

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। धरने को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का भी समर्थन मिला। यूकेडी कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ धरने में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां उत्तरकाशी के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मरीजों को उपचार के लिए देहरादून या अन्य बड़े अस्पतालों की ओर रेफर किया जाता है। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च और परेशानी उठानी पड़ती है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की।

धरने में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जनहित से जुड़ा मुद्दा है। सरकार को डॉक्टरों की कमी दूर करने के साथ ही अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए। वहीं, यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन दिया।

कांग्रेस नेता मनीष राणा ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का असर सीधे मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है। सरकार को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!