पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की गई जिंदगी।

पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की गई जिंदगी।

पिथौरागढ़:-17 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के महिला जिला अस्पताल से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इतना ही नहीं बल्कि गर्भवती महिला का प्रसव होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद महिला ने भी तम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजनी थी वहां मातम पसरा हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले की निवासी 26 वर्षीय रेखा देवी को बीते देर रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रात के 11:30 महिला का सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के दौरान नवजात मृत पैदा हुआ जिसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। महिला की तबीयत को बिगड़ता देख उसे ऑपरेशन थिएटर से सामान्य वॉर्ड में लाया गया जहाँ पर उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान महिला का रक्तस्राव अधिक हुआ जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के सभी लोग बच्चा आने की खुशी मना रहे थे लेकिन उन्हें नवजात और महिला की मौत की खबर मिली जिससे उन्हें गहरा सदमा लग गया है। आरोप है कि जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सीएमओ डॉ. जीवन सिंह चुफाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!