बागेश्वर जनपद के गरुड़ में भतीजे ने चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट।

बागेश्वर जनपद के गरुड़ में भतीजे ने चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट।

गरुड़ (बागेश्वर):-02 नवंबर 2026

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोडी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक भतीजे ने लोहे की राॅड से वार कर अपने चाचा चाची को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोडी गांव निवासी गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया है। हमला इतना घातक था कि इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है घटना के दौरान एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मौके पर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँची है जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी को ढूंढने के लिए लिए चार टीमें गठित की गई है। पुलिस प्रशासन की टीम आरोपी की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया शराब पीने के बाद अक्सर गाली-गलौज करता था, जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। करीब 5-6 महीने पहले भी उसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। घटना से एक दिन पहले भी आरोपी के व्यवहार को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले घर के ऊपरी कमरे में मौजूद अपनी चाची भगवती देवी पर हमला किया और फिर नीचे के कमरे में जाकर चाचा पूरन चंद्र को लोहे की रॉड से पीटा। इस दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर चाचा की बहू दर्शनी देवी उन्हें बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी लोहे की रॉड से 3-4 वार कर दिए। बहू अपनी बच्ची को लेकर कमरे में बंद हो गई और कुंडी लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में वह दूसरी तरफ से निकलने में सफल रही। देर रात चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तीनों घायलों को सीएचसी बैजनाथ लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहू का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!