बदरीनाथ में आदिकेदारेश्वर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद,16 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट।

बदरीनाथ में आदिकेदारेश्वर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद,16 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट।

चमोली:-14 नवंबर 2026
रिपोर्ट-रजपाल बिष्ट

आगामी 16 नवंबर को बंद होने जा रहे बदरीनाथ मंदिर के कपाट से पूर्व पच पूजाओं के क्रम में शुक्रवार को भगवान आदिकेदारेश्वर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट पूजा अर्चना के पश्चात शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पूर्व पंच पूजाओं का धार्मिक विधान है। इसी के तहत गुरूवार को पूजा अर्चना के पश्चात भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। पंच पूजाओं के दूसरे दिन भगवान आदिकेदारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात अपराह्न सवा दो बजे आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसी तरह आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी अपराह्न ढ़ाई बजे पूजा अर्चना के पश्चात शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।

बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद से पहले आदि केदारेश्वर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पके चावलों का भोग अर्पित किया। इस दौरान नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, डा. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, डा. अमित बंदोलिया, पुजारी बदरी विशाल भट्ट,सोनू भट्ट, किशोर भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया शनिवार 14 नवंबर को खडग पुस्तक पूजा तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा जबकि 15 नवंबर को श्री लक्ष्मी माता को श्री बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया जायेगा। पूजा अर्चना के दौरान दंडी स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज,सदस्य धीरज पंचभैया मोनू, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विवेक थपलियाल, संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, सत्येंद्र चैहान, श्याम बाबा, प्रमोद मिश्रा, रघुवीर पुंडीर, राजदीप सनवाल,राजेश नंबूदरी,सतीश मैखुरी दर्शन कोटवाल,हरीश जोशी समेत तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!