दुःखद हादसा:उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल।

दुःखद हादसा:उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल।

गुजरात/उत्तराखंड:-22 नवंबर 2026

खुशियों के साथ घूमने निकला परिवार कभी घर वापस नहीं लौटेगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार और उसके रिश्तेदारों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं,इनमें महज तीन महीने की एक नन्ही बच्ची भी थी

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच खावड़ा के पास हुआ। उत्तराखंड नंबर की कार में सवार सभी लोग रण ऑफ कच्छ घूमकर भुज लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।नक्शे देखें

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना में जवान के परिवार से संबंधित थे। एक साथ सात लोगों की मौत की खबर से उत्तराखंड में भी शोक की लहर है।

हादसे में मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी सिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!