उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की मौत

टिहरी। जिले में मंगलवार दस सितंबर को बड़ा हादसा हो गया. हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीन शिक्षकों में से दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल टीचर को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।

तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिग के लिए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर श्रीनगर गढ़वाल लौट रहे थे, लेकिन हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी में हनुमान चौक के पास कार अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45 वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!