निहंगों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज,हत्या के प्रयास और लोक सेवक पर हमला समेत कई आरोप।

निहंगों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज,हत्या के प्रयास और लोक सेवक पर हमला समेत कई आरोप।

देहरादून:-27 जून 2026

गुरुवार रात को चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन प्रवेश कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात निहंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का आरोप है कि बड़ी संख्या में निहंग सिखों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं। जानकारी के अनुसार एफआईआर में सोशल मीडिया के माध्यम से 25 जून को अधिक से अधिक पंजाब से निहंगों सिखों से कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील की गई थी। सूचना मिलने के बाद हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित कुल्हाल गेट बैरियर पर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी. प्रशासन ने निहंग सिखों से शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने की अपील की थी, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

वार्ता विफल होने के बाद निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और तलवार,कृपाण,फरसे,भाले व अन्य हथियार लहराते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इस दौरान बैरिकेडिंग के आसपास खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया,जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

एसपी देहरादून देहात पंकज गैरोला ने बताया कि,अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसे आरोपों में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सनोज कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!