एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड,बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक पर भाजपा सरकार को घेरा।

एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड,बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक पर भाजपा सरकार को घेरा।

देहरादून:-10 जुलाई 2026

एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। दौरे में कई बैठकें लेने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। साथ ही उन्होंने अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम में हुई कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उत्तराखंड आएंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सियासत में अपनी जगह बनाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।एकजुटता पर जोर देते हुए वेणुगोपाल ने साफ शब्दों में कहा कि सभी संगठनों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर 2027 की चुनावी जंग लड़नी होगी। इसके अलावा जनांदोलन की तैयारी करे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल जैसे फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने का निर्देश दिया. वहीं अंतिम छोर तक पहुंचने के दिशा निर्देश दिए।सभी विंग के अध्यक्षों को बूथ स्तर तक अपनी कमेटियों को सक्रिय करने और युवाओं व महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने अपने इस दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, दूसरे दिन प्रदेश पदाधिकारी के साथ किए गए विशेष गहन मंथन को लेकर प्रेसवार्ता की। साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा।

राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी. साथ ही कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, ये सभी नेता एक ही साथ लड़ेंगे और एक ही साथ चुनाव जीतेंगे. उत्तराखंड की जनता वर्तमान सरकार के खिलाफ है और जनता के मन में सरकार के प्रति बहुत निराशा है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई बहुत साफ है। बेरोजगारी की वजह से पलायन भी ही रहा है. क्योंकि बीते दस सालों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया हैं। जनता भी बीजेपी से निराश है, इसीलिए कांग्रेस का आगामी चुनाव का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और पलायन रहेगा। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश में हर जगह करप्शन है। मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। यही वजह है कि मेनिफेस्टो कमेटी ने पूरे राज्य में तमाम लोगों से बात की, ताकि एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार किया जा सके।

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी मामले पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चंदा चोरी का जिम्मेदारी कौन हैं। क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट पीएम मोदी के सुपरविजन में तैयार किया गया था. बावजूद इसके पीएम चुप है, जबकि कांग्रेस और जनता सवाल पूछ रही है। ऐसे में उनकी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सुपरविजन में इस राम मंदिर चंदा चोरी की जांच होनी चाहिए।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। साथ ही उन्होंने अयोध्या बदरीनाथ धाम चंदा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी करने की मांग रखी। शैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी उत्तराखंड आएंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सियासत में अपनी जगह बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!