छात्र संघ चुनाव:- नामांकन प्रपत्रों की हुई जांच ,एक नामांकन पत्र हुआ रद्द,यूएसएफ़ और एबीवीपी के खाते में एक-एक पद।

छात्र संघ चुनाव:-नामांकन प्रपत्रों की हुई जांच ,एक नामांकन पत्र हुआ रद्द,यूएसएफ़ और एबीवीपी के खाते में एक-एक पद।

गैरसैंण:-26 सितंबर 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैण में छात्र संघ चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं,जहां एक और एबीवीपी और यूएसएफ़ छात्र संगठनों के पदाधिकारी अपने पक्ष में माहौल बनाने की जोर आजमाइस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और कॉलेज प्रसाशन भी चुनावो को लेकर मुस्तेद दिखाई दे रहा है।

आज शनिवार को जहां नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई,तो वहीं एबीवीपी की सह सचिव पद की उम्मीदवार रिंकी का नामांकन निर्धारित आयु से अधिक होने पर रद्द कर दिया गया.एबीवीपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से जहां सह-सचिव पद पर यूएसएफ़ की रिया निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं, तो कोषाध्यक्ष पद पर भी कोई नामंकन न होने से एबीवीपी की रश्मि निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। 29 सितम्बर को जिसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी।

वहीं अब अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व यूएसएफ़ के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.वहीं उपाध्यक्ष,सचिव व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर भी एबीवीपी व यूएसएफ के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की जोर आजमाइस कर रहे हैं। जहां एक और एबीवीपी को अपना किला बचाने के लिए भरी बरसात में छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहना पड़ रहा है तो वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी यूएसएफ़ उत्साहित नजर आ रही है। अब देखना होगा कि छात्र किस छात्र नेता पर भरोसा जताते है और किसे अपना नेता चुनते हैं। जिसकी तस्वीर 29 सितंबर को साफ हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!