देहरादून की महिला अधिवक्ता ने केशव थलवाल के खिलाफ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया दर्ज।

देहरादून की महिला अधिवक्ता ने केशव थलवाल के खिलाफ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया दर्ज।

देहरादून-19 मई 2026

राजधानी देहरादून की महिला अधिवक्ता ने केशव थलवाल नाम के युवक के ऊपर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि उसके झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। महिला अधिवक्ता का ये भी आरोप है कि केशल थलवाल ने खुद और अपने दोस्तों के माध्यम से उस पर शादी करने का दबाव बनाया। महिला अधिवक्ता ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला अधिवक्ता का कथित मानसिक,आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने केशव थलवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर भावनात्मक दबाव बनाकर धनराशि लेने, शादी के लिए मजबूर करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पहचान एक फेसबुक पेज के जरिए केशव थलवाल से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को संघर्षशील और पुलिस प्रताड़ना का शिकार बताकर महिला का विश्वास जीता तथा आर्थिक तंगी का हवाला देकर गूगल पे समेत अन्य माध्यमों से धनराशि प्राप्त की।

महिला अधिवक्ता का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने अपने परिचितों के जरिए महिला को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उस पर शादी का दबाव भी बनाया।

तहरीर के अनुसार आरोपी लगातार आत्महत्या करने और सुसाइड नोट में महिला का नाम लिखकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान रही। 3 मई 2026 को एक अज्ञात नंबर से आए फोन में खुद को आरोपी का दोस्त बताने वाले व्यक्ति ने महिला पर आरोपी से विवाह करने का दबाव बनाया और बात न मानने पर सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी। मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने मु.अ.सं.-183/2026 के तहत धारा 318(2), 351(3) एवं 78 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!