हरिद्वार में नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में कलयुगी पिता गिरफ्तार,बच्चियों की मां ने की थी शिकायत।

हरिद्वार में नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में कलयुगी पिता गिरफ्तार,बच्चियों की मां ने की थी शिकायत।

हरिद्वार- 20 मई 2026

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक पिता पर अपनी ही सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े गंभीर मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बीती 18 मई को पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर अपने पति पर परिवार के साथ मारपीट, धमकी देने और नाबालिग बेटियों के साथ यौन अपराध करने के आरोप लगाए। शिकायत में बड़ी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और दूसरी नाबालिग बेटी के साथ अनुचित व्यवहार व जबरदस्ती के दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी देर ने करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

मामले में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पथरी थाना क्षेत्र के घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी ने पहले अपनी 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। वो लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था। इस दौरान वो बच्चियों की मां के साथ भी मारपीट करता था। अब उसकी नजर छोटी बेटी पर भी पड़ गई।जब उसने 14 साल की बेटी के साथ भी घिनौनी हरकत करनी चाही तो, मां से यह सब सहा नहीं गया। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और पति के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत कर डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की।

पुलिस द्वारा कहा गया कि,गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!