बदरीनाथ पुरी पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री,बदरीनाथ धाम में 21 दिनों तक रह कर सुनाएंगे कथा।

बदरीनाथ पुरी पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री,बदरीनाथ धाम में 21 दिनों तक रह कर सुनाएंगे कथा।

बद्रीनाथधाम- 06 मई 2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बागेश्वर सरकार (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। वह बदरीनाथ धाम में 21 दिनों तक रह कर कथा सुनाएंगे।

बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर खुशहाली की मनौती मांगी। बताया जा रहा है कि बागेश्वर पीठाधीश्वर 21 दिनों की विशेष साधन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। उनकी यह साधना 26 मई तक चलेगी। इस दौरान वे बदरीनाथ धाम में तप, ध्यान और आध्यात्मिक साधना में लीन रहेंगे। 26 मई से 30 मई तक बदरीनाथ धाम में कथा का श्रवण कराएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के बदरीनाथ धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बागेश्वर धाम सरकार की यह यात्रा केवल साधना सीमित नहीं मानी जा रही अपितु इसे गुरू-शिष्य परंपरा, आस्था और भक्ति का समागम माना जा रहा है। बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु इसे एक विशेष आध्यात्मिक अवसर के रूप में देख रहे हैं। इस तरह 21 दिनों की साधना और इसके बाद दिव्य कथा के लिए बदरीनाथ धाम में आए बागेश्वर धाम सरकार का यह प्रवास श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अवसर बन गया है। इसके तहत सबकी निगाहें 26 मई से शुरू होने वाली कथा पर टिक गई है।

बाबा योगेश्वर दास महाराज और चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगवानी की। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और आस्था दोनों को मजबूती मिलती है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ती लोकप्रियता और बड़ी संख्या में उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। मंदिर परिसर और उनके प्रवास स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर वर्ष बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन करते हैं और देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार उनका 22 दिवसीय साधना प्रवास श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!