गैरसैंण की यशस्वी ने जीता मिस टीन उत्तराखंड का खिताब,राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में गैरसैंण का बढ़ाया गौरव।

गैरसैंण की यशस्वी ने जीता मिस टीन उत्तराखंड का खिताब,राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में गैरसैंण का बढ़ाया गौरव।

गुरूराम राय विधालय में सम्मान समारोह का आयोजन।

गैरसैंण:-08 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की यशस्वी रेंसवाल ने राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस टीन उत्तराखंड का खिताब जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गैरसैंण स्थित श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल की छात्रा यशस्वी रेंसवाल ने नई दिल्ली में आयोजित ड्रीम ओरा इंडिया-2026 प्रतियोगिता के तहत मिस टीन उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। यशस्वी पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधालय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसको लेकर प्रधानाचार्य नंदा सिंह रावत ने कहा की यशस्वी की उपलब्धि सभी विधार्थियों के साथ ही क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादाई है।

यशस्वी ने एके पेजेंट इंडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन ऑडिशन में प्रतिभाग किया तो ,तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह उत्तराखंड की मिस टीन चुनी जाएंगी। तीन अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जज के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री संगीता बिजलानी ओर अभिनेता गुलशन ग्रोवर की उपस्थिति में प्रतिभागियों की नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को परखा गया,जिसके विभिन्न चरणों में इंटरव्यू, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन किया गया। इसमें प्रतिभागियों के संवाद क्षमता ओर बोद्धिक स्तर के साथ ही आत्मविश्वास को भी परखा गया।

यशस्वी के पिता रमेश रेंसवाल शिक्षक हैं,जबकि माता संतोष रेंसवाल गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। यशस्वी ने कहा कि प्रतियोगिता जीतने से उनके आत्मविश्वास ओर बढा गया है,अब वह भविष्य में ऐसी अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पेजेंट इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों के लिए मॉडलिंग, कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म और एक्टिंग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध होते हैं। इन क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारकर बेहतर कैरियर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता का उद्देश्य शारीरिक सौंदर्य तक ही सिमित नहीं है ,बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाना है,जिसमें किशोरियों के लिए मिस टीन,युवतियों के लिए मिस ड्रीम,विवाहित महिलाओं के लिए मिसेज ड्रीम, इंडिया ओर एलाइट ड्रीम जैसी अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!