भीषण सड़क हादसा:-अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत,दो लोग घायल।

भीषण सड़क हादसा:-अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत,दो लोग घायल।

अल्मोड़ा:-29 जून 2026

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार के खाई में गिरने की सूचना है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. इस भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

मृतकों की पहचान⤵️

➡️राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष)
➡️जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष)
➡️लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष)
➡️पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष)

घायलों की पहचान⤵️

➡️गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष)
➡️सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!