गैरसैंण के लखेडी में धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस,शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

गैरसैंण के लखेडी में धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस,शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

विधायक अनिल नौटियाल व सैनिक परिषद के उपाध्यक्ष कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल हुए शामिल।

शहीद प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए जल्द जारी होगी 15 लाख की धनराशि -विधायक

यूथ फाउंडेशन का निशुल्क सैन्य भर्ती तैयारी सेंटर,भराडीसैंण में होगा शुरू- कोठियाल

गैरसैंण:-26 जुलाई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के शहीद गांव लखेडी में वीर शहीदों को नमन करते हुए 27वां कारगिल विजय दिवस धुमधाम से मनाया गया। लखेडी के मंदिरसैंण मैदान पर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों सहित आमजन द्वारा शहीद प्रेरणा स्थल पर लगाए गये शहीदों के चित्रों पर एनसीसी कैडेट्स मेहलचौरी के नेतृत्व में रित परेड के माध्यम से पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों एवं महिला मंगलदलों द्वार देशभक्ति से औतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई.कार्यक्रम में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कीर्ती चक्र एंव शौर्य चक्र विजेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने शिरकत की. सम्मान कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक मेहलचौरी एवं रिन्यूअल एनर्जी पर काम करने वाली एएनएसपी संस्था द्वारा संयुक्त रूप से कारगिल शहीदों के परिजनों एवं विभिन्न लड़ाईयों में शहीद हुए सेना के जवानों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया.विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान करना ,हम सभी के लिए गौरव की बात है, सैनिकों ओर उनके परिवारजनों का सम्मान करना हमारी आदत में शामिल होना चाहिए.उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर शहीदों की याद में बनाए जाने वाले स्मारक के लिए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण होते ही जल्द ही पूर्व में घोषित 15 लाख की धनराशि निर्गत करने की बात कही। मंदिर परिसर सुंदरीकरण के लिए 2 लाख व आयोजन समिति को 1 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। विधायक ने शहीद ग्राम को जोडने वाली मैखौली -लखेडी व बडियारी -लखेडी सडक मार्गों के जल्द विस्तारीकरण किये जाने का आश्वासन दिया।

उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कर्नल कोठियाल ने कहा कि एक सैनिक के रूप में हुए उनके पास कारगिल में सैन्य सेवाएं देने का अनुभव है,वहीं आज एक शहीद गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करना सेना में लडी गयी लड़ाईयों के दौरान लगी गोलियों की यादों को जीवंत कर दिया है.उन्होंने कहा कि जिस परिवार का व्यक्ति शहीद होता है ,वह परिवार बिखर जाता है लेकिन जब समाज एक होकर परिवार के साथ खड़ा होता है तो निश्चित ही उनका हौसला बढ़ता है.उन्होंने ग्रीष्मकालीन राजधानी विधानसभा परिसर के भराडीसैंण में यूथ फाउंडेशन द्वारा आगामी 1 अगस्त से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण संस्थान खोलने की भी घोषणा की.कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह देवली ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में सभी के सहयोग से कार्यक्रम को वृहद ओर व्यापक बनाने की बात कही।

इस अवसर पर कारगिल शहीदों सहित विभिन्न लड़ाईयों में शहादत देने वाले वीरों के परिजनों को सम्मानित किया गया।कारगिल शहीदों में शामिल राइफल मैन रणजीत सिंह ग्राम बासीसेम,हवलदार रंजीत सिंह डंडियाल गांव अक्षयवाडा,नायक कृपाल सिंह ग्राम पजियाणा,हवलदार पदमी राम ग्राम घंडियाल एंव राइफलमैन अमित नेगी ग्राम टेटुडा के परिजनों सहित 1971 की लड़ाई में शहीद टेटुडा के गजेंद्र सिंह व 1965 की लड़ाई में शहीद सीमाण के लखन सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अनिल गिरी व एएनएसपी के अनिल चमोला के सहयोग से मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के तहत प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल लखेडी, हाई स्कूल मेखोली, इंटर कालेज मेहलचौरी सहित महिला मंगल दलों में शामिल लखेड़ी ,नलगांव, अक्षयवाडा ,बासीसेम ,डंडियाल गांव ,कोयलख ,बडियारी, मेखोली, धारापानी, हरगढ़, गौल ,बोखनारा आदि गांव की महिलाओं ने पारंपररिक परिधानों में देशभक्ति से प्रेरित नृत्य गीतों की प्रस्तुतियां दी । लखेडी प्राथमिक विद्यालय के नोनीहालों का कारगिल की लड़ाई पर आधारित देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन गैरसैंण व गौरव सेनानी संगठन से जुड़े हुए कुनीगाड,रोहिडा,माईथान,पंचाली,आन्द्रपा,भराडीसैंण,गैरसैंण,मेहलचौरी सहित नजदीकी कुमाऊं क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने सैन्य परिधानों पर सजे मेडलों ओर रेजिमेंट के सम्मान का प्रतीक टोपी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस अवसर पर हंस फाउंडेशन द्वारा लगाये गये निशुल्क स्वास्थय शिविर में 150 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गयी।कैंप प्रभारी दीपक गुसाईं ने बताया की नाक,कान,गला,आंख व सामान्य रोगों की जांच के बाद 22 रोगियों को ईलाज कर लिए सतपुली अस्पताल रेफर किया गया।

इस अवसर पर पूर्व शहीद सम्मान समिति के अध्यक्ष कै.सुरेंद्र सिंह देवली,ग्राम प्रधान लखेडी सरिता रावत,सैनिक संगठन से जुडे कैप्टैन राजेंद्र सिंह शाह, गौरव सेनानी संगठन के प्रेम सिंह खत्री,कै दयाल सिंह,सू. सुंदर सिंह चौहान,कै कुलदीप सिंह बिष्ट, कै बाग सिंह राणा ,सू बाग सिंह रावत ,सू जगदीश बिष्ट, शोर्य चक्र सू खुशाल सिंह बडियारी,कै.मेहरबान सिंह,सू गोपाल दत्त मंमगाई,कै.नयन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल रहे।

शिक्षक जगदीश ढोंडियाल,केएस कंडारी,कलम सिंह रावत एवं मुकेश कंडारी के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य लखेडी धना देवी,जिला पंचायत सदस्य अन्द्रपा जगदीश रावत,जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत,प्रमुख गैरसैंण दुर्गा देवी,नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण मोहन भंडारी,कांग्रेस नेता मुकेश नेगी,हरिकृष्ण भट्ट, उक्रांद के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य,महिला मंगल दलें व स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!