देहरादून में देर रात एनकाउंटर : SHO को लगी गोली,जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर।
देहरादून-30 अप्रैल 2026
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला, जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं। बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी,जिसका पीछा गया गया तो कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई।आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।
घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. इलाज के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी प्रेमनगर और पीड़ित के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान इलाज चल रहे घायल बदमाश की मौत हो गई है. साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
