मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर चलेंगे शतरंज की चाल।

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर चलेंगे शतरंज की चाल।

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता में चमोली के पांच खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

मेहलचौरी (गैरसैंण):-15 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के तहत शतरंज में मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन को लेकर जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों और खिलाड़ियों ने क्षेत्र के लिए विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

शतरंज जैसे धैर्य,कौशल ओर एकाग्रता पर आधारित खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने जा रहे आशीष जोशी ने बताया कि बचपन से ही उनकी शतरंज में विशेष रुचि रही है,लेकिन तब पढ़ाई के कारण अधिक समय नहीं दे पाए। वर्तमान में सेवा के दौरान समय निकालकर वह सिविल सर्विसेज की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहते हैं.उन्होंने बताया कि विगत 10 और 11 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस चयन प्रक्रिया के तहत जनपद चमोली के कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है,जिनमें तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं।इसी खेल कैलेंडर वर्ष में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

आशीष जोशी की इस उपलब्धि पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,प्रमुख गैरसैंण दुर्गा रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ,जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट,अनीता रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों में शामिल हरी प्रसाद थपलियाल,दीपक बिष्ट,प्रेम गुसाईं,श्याम सिंह नेगी,गजेंद्र नेगी,धीरज भंडारी,यशवंत साह,कलम सिंह कठायत,विनोद सेमवाल,जगदीश ढोंडियाल,प्रेम सिंह रावत,व्यापार संघ मेहलचौरी के मोहन सिंह नेगी,मंगल सिंह रावत सहित विद्यालय के के.एस.कंडारी,हितेंद्र बिष्ट,गब्बर सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह बिष्ट,हरेंद्र सिंह और राकेश खत्री सहित अन्य लोगों ने भी आशीष जोशी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!