मेहलचौरी के नीरज,लाटूगैर की आस्था और खेती के आदित्य बने गैरसैंण ब्लाक एथलेटिक्स चैंपियन।
मेहलचौरी गैरसैंण:-19 सितंबर 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.
मेहलचौरी के मच्छबगड मैदान में चल रही विकासखंड गैरसैंण की स्कूली क्रीड़ा रैली के दूसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-19 वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी के नीरज ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में राइका लाटूगैर की आस्था ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज खेती के आदित्य ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। क्रीड़ा रैली में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीन आयु वर्गों में एथलेटिक्स की दर्जनभर से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जेएसएनएसएन गैरसैंण के आरुष और आदिबद्री के अंशुल , बालिका वर्ग में प्यूंरा की साक्षी और मरोड़ा की शिवानी ,200 मीटर बालिका में मरोड़ा की सिवानी और मेहरगांव की मनीषा,ऊंची कूद बालक में गैरसैंण के अनित और कुशरानी के कृष, बालिका में बैशाली पब्लिक स्कूल रोहिड़ा की श्रुति और लाटूगैर की सिया ,जबकि लंबी कूद में आन्द्रपा की मंजली और बैशाली की श्रुति ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर बालक दौड़ में नंदासैंण के भारत भूषण और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के प्रियांशु ,1500 मीटर बालिका में झूमाखेत की आरूषी नवोदय गैरसैंण की रोशनी, जबकि बालक वर्ग में खेती के आदित्य और गैरसैंण के आयुष ,गोला फेंक बालक में कांंसुआ के अनुज कोहली और नैल के हरीश कंडारी,जबकि बालिका वर्ग में पुनगांव की खुशबू और आगरचट्टी की कृतिका ,लंबी कूद बालक में गैरसैंण के प्रियांशु और घंडियाल के आशीष, बालिका वर्ग में घंडियाल की तान्या और खेती की दिव्या ,3000 मीटर बालिका वॉक रेस में चौरासैंण की श्रीमांसी और मालसी की सीमा ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मेहलचौरी के अवनीश और जेएसएनएसएन के दिव्यांशु, बालिका वर्ग में प्यूंरा की रेश्मा और नैल की रेनू,400 मीटर बालक में मेहलचौरी के मंदीप और हरगढ़ के पूरन, बालिका में लाटूगैर की आस्था और रोहिड़ा की संगीता,1500 मीटर बालक में मेहलचौरी के नीरज और रोहिड़ा के सौरभ,बालिका में लाटूगैर की आस्था और घंडियाल की संध्या ,3000 मीटर बालक में मेहलचौरी के नीरज और रोहिड़ा के सौरभ,बालिका वर्ग में खेती की संध्या और कुशरानी की कल्पना,लंबी कूद बालक में हरगढ़ के राहुल और मेहलचौरी के अवनीश,बालिका में गैरसैंण की साक्षी और मेहलचौरी की मीनाश्री,ऊंची कूद बालक में हरगढ़ के लोकेश और पूरन,जबकि बालिका वर्ग में गैरसैंण की साक्षी और संगीता,त्रिकूद बालिका में प्यूंरा की रेश्मा और नवोदय की मनीषा,गोला फेंक में कुशरानी के हिमांशु और देवलकोट के आलोक तथा बालिका वर्ग में लाटूगैर की लक्ष्मी और कुशरानी की नीलू ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के दौरान सत्राधिकारी के रूप में राउमावि आंद्रपा के लखपत रावत,आगरचट्टी के प्रधानाचार्य यशवंत साह,हरगढ़ के धीरेंद्र भंडारी,भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक गैरसैंण अनिल गिरी मेहलचौरी के अंकित बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
एनसीसी आफिसर केएस कंडारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में खेल संयोजक एंव प्रधानचार्य मेहलचौरी आशीष जोशी ,एनसीसी प्रभारी व फील्ड मार्शल कैप्टैन हितेन्द्र बिष्ट,खेल प्रशिक्षक उमेश बिष्ट,दमयन्ती बिष्ट,डीएस कुंवर,अभिलेख अधिकारीयों में शामिल शिक्षकगणों में ललिता नेगी,महेंद्र बिष्ट राकेश सिंह,हरेंद्र नेगी,गब्बर सिंह,अभिलाषा,मनोज कुमार,प्रेम आर्य,आनंद गिरी,आकाश कुमार,रीना धीमन,जय प्रकाश चंद्रा,मोहन सिंह,हरीश सिंह,रमेश लखेड़ा,नंदी देवी,महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
