मनी म्यूल:- दिल्ली साइबर सेल ने उत्तराखंड से 5 युवकों को लिया हिरासत में।

मनी म्यूल:- दिल्ली साइबर सेल ने उत्तराखंड से 5 युवकों को लिया हिरासत में।

उधमसिंह नगर- 02 मई 2026

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर साइबर ठगों के लिए “मनी म्यूल” बनकर काम कर रहे थे।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान समीर बाछाड़, राज बाछाड़, रोहित राय, रोहित मिस्त्री और हरीश सरकार के रूप में हुई है। पुलिस की अचानक रेड के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में बेचैनी देखने को मिली। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल जांच और पूछताछ जारी है।

➡️कैसे करते थे काम?⤵️

जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मामूली पैसों के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को किराए पर देते थे।
इन खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब ठग खुद सामने आने के बजाय युवाओं को “मनी म्यूल” बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि कानूनी शिकंजे से बचा जा सके।

➡️साइबर सेल की बड़ी चेतावनी⤵️

दिल्ली साइबर सेल के एसआई नरेश कुमार ने कहा कि साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें आसान पैसे के लालच से दूर रखें। उन्होंने कहा – कुछ हजार रुपये के लिए बैंक खाता देना, सीधे जेल की सलाखों तक पहुंचा सकता है।

➡️पुलिस की अपील⤵️

किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम या UPI एक्सेस न दें.

आसान कमाई के ऑफर्स से सावधान रहें.

संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि दिखे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!