ऑपरेशन प्रहार: 13 लाख की स्मैक के साथ उत्तरप्रदेश के दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार: 13 लाख की स्मैक के साथ उत्तरप्रदेश के दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

देहरादून:-07 जुलाई 2026

उत्तराखंड में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 13 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान फव्वारा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तरुण उर्फ चीनू और विकास को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से खरीदकर देहरादून लाए थे। दोनों स्वयं भी नशे के आदी हैं और कुछ स्मैक अपने उपयोग के लिए तथा शेष स्थानीय नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ चीनू (23 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून तथा विकास (18 वर्ष) निवासी मूलतः मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी चंद्रबनी, देहरादून के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी फव्वारा उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!