ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली पुलिस को सफलता,हरियाणा का अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर का एक सदस्य ऋषिकेश में गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली पुलिस को सफलता,हरियाणा का अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर का एक सदस्य ऋषिकेश में गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस एक खोखा फर्जी नंबर प्लेट लगी कार की बरामद।

ऋषिकेश-08 अप्रैल 2026

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के बाद हरियाणा के एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 7 अप्रैल की रात ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी और सरकारी वाहन से पीछा शुरू किया। काली मंदिर के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया।

पुलिस टीम ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जिसकी पहचान इमरान निवासी ग्राम सुडाका जिला नूह मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा की मूल नंबर प्लेट बरामद हुई, जबकि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस एक खोखा फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।

पूछताछ में इमरान ने कुबूल किया कि उसने एक महीने पहले अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी किया था,जिसे वह मेवात ले गया था। वह दोबारा ऋषिकेश में वाहन चोरी की रेकी करने आया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!