उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO.

उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO.

देहरादून-03 अप्रैल 2026

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर पदोन्नति और तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (CO) के पद पर पदोन्नत किया गया है।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

इन पदोन्नतियों के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

➡️ये 10 अधिकारी बने CO (पुलिस उपाधीक्षक)⤵️

पदोन्नति के बाद निम्नलिखित अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

चन्द्र मोहन – टिहरी गढ़वाल
भावना कैंथोला – अल्मोड़ा
होशियार सिंह – PTC नरेंद्रनगर
देवेन्द्र सिंह – चम्पावत
चंचल शर्मा – उत्तरकाशी
अंजना नेगी – नैनीताल
उमेश मलिक – पिथौरागढ़
संतोष कुमार बगडवाल – अभिसूचना मुख्यालय
वेद प्रकाश – रुद्रप्रयाग
संजय कुमार उप्रेती – SDRF

➡️इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर⤵️

जनहित को ध्यान में रखते हुए कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं।

अनुज – GRP हरिद्वार
अनुज कुमार – देहरादून
रीना राठौर – IRB द्वितीय, देहरादून
विमल प्रसाद – चम्पावत
नितिन लोहानी – देहरादूनपर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

DGP ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह बदलाव पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!