रानीखेत के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा,300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन,एक की मौत।

रानीखेत के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा,300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन,एक की मौत।

रानीखेत (अल्मोड़ा):-12 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर काकडीहाट शीतलाखेत रोड पर हरड़ा ताड़ीखेत ब्लॉक में अंत्येष्टि से लौट रही एक कार खाई में गिरकर हादसे का शिकार हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें एक व्यक्ति की जिंदगी चली गई जबकि अन्य लोग घायल हुए है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के हरड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय आनंद राम , 35 वर्षीय किशोर कुमार और 46 वर्षीय कैलाश राम तीनों कार में सवार थे। बीते रविवार को तीनों ताड़ीखेत ब्लॉक काकडीघाट में किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे।

देर शाम तीनों कार संख्या (UK 04-244) से वापस अपने गांव लौट रहे थे.इस दौरान उनकी कार शीतलाखेत रोड पर हरडा क्षेत्र में पहुंची तो तीखा मोड़ होने पर चालक किशोर राम का कार से नियंत्रण हट गया और कार सीधा पलटकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही कार सवार यात्रियों कि चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर सभी को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक आनंद राम की जिंदगी जा चुकी थी। जबकि अन्य दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!