रुड़की में युवक ने खुद की गर्दन पर चाकू से किया वार,गंभीर रूप से हुआ घायल।
रुड़की (हरिद्वार):-14 सितंबर 2026
रुड़की के गणेशचौक के पास आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने धारदार चाकू से अपनी ही गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। सड़क पर खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
हरिद्वार जिले के रुड़की से बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। रुड़की के गणेश चौक के पास एक युवक ने चाकू से अपनी गर्दन काट दी , अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रुड़की रेलवे स्टेशन की तरफ से पैदल गणेश चौक की ओर आ रहा था। शुरुआत में उसके व्यवहार को देखकर आसपास मौजूद लोगों को किसी अनहोनी का अंदाजा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचने के बाद युवक ने अचानक अपने पास मौजूद चाकू से खुद की गर्दन को काट लिया। सड़क पर हुई इस घटना को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस का इंतजार किए बिना युवक को सरकारी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर युवक की पहचान और घटनाक्रम के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
