देहरादून के विकासनगर में सनसनीखेज वारदात: लहूलुहान हालात में घर के अंदर मिले महिला व युवक,युवक की मौत।

देहरादून के विकासनगर में सनसनीखेज वारदात: लहूलुहान हालात में घर के अंदर मिले महिला व युवक,युवक की मौत।

विकासनगर:-22 जुलाई 2026

देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक व महिला गोली लगने से लहूलुहान हालात में घर के अंदर मिले। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:15 से 10:20 बजे के बीच गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

कमरे के अंदर युवक व महिला दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। जांच में पता चला कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी,जबकि महिला की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल विकासनगर के लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रेम प्रसंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक और महिला दोनों ही शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का महिला के घर पर अक्सर आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस इस घटना को आपसी संबंधों से जोड़कर जांच कर रही है।

फॉरेंसिक जांच जारी

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है, जिससे फायरिंग किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट और घायल महिला के होश में आने के बाद दर्ज होने वाले बयान के आधार पर ही हो सकेगा।

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए विकासनगर सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि 22 जुलाई सुबह को विकासनगर के कल्याणपुर इलाके में एक घर से गोली चलने की आवाज आई थी। इसकी सूचना पुलिस को करीब 10:15 बजे मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि गोली घर से अंदर से चली थी और घर अंदर से बंद था। पुलिस ने घर में अंदर जाने के लिए खिड़की की जाली को तोड़ा। जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो देखा कि एक महिला और एक पुरूष दोनों लहुलुहान स्थिति में है। महिला की सांसें चल रही थी,जबकि पुरुष की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को यहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसको गोली लगी हुई थी, जो मौके पर मृत अवस्था में था। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक व्यक्ति के बारे में अभी जांच चल रही है। मौके से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है। महिला इस घर में किराए पर रहती थी। महिला के पति को पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!