युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने के लिए आया था नैनीताल,होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने के लिए आया था नैनीताल,होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

नैनीताल-22 फरवरी 2026

कोटद्वार से नैनीताल घूमने आए युवक की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक महिला दोस्त के साथ घूमने आया था,जिसकी रात में तबीयत खराब हो गई। ऐसे में आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

होटल में बिगड़ी युवक की तबीयत⤵️

जानकारी के मुताबिक, एक युवक कोटद्वार से अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था, जो नैनीताल के एक होटल में रुके। देर रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे होटल कर्मचारियों की मदद से बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों को बताकर आए थे घूमने⤵️

सूचना पर पुलिस भी तत्काल अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने बताया कि दोनों उन्हें बताकर बीते दिनों घूमने के लिए नैनीताल गए थे।

परिजनों में मचा कोहराम⤵️

उधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने जिला अस्पताल से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही मौत किन कारणों से हुई, इसकी जांच में जुट गई है

सुनील कुमार, डॉक्टर, बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!