उत्तराखंड में आज मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है,कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी।
देहरादून:-12 जून 2026
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है,देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के सात जिलों में बारिश-तूफान का पूर्वानुमान जताया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। इन दिनों उत्तराखंड की आबोहवा बदली नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 4200 मीटर व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। इन सभी जिलों में झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी हो सकती है. राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है,झोंकेदार हवाएं 40- 50 किमी प्रति घंटा तक चलने का अदंशा जताया है, साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
