दर्दनाक सड़क हादसा:- शिक्षक समेत दो लोगों की मौत,नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे शिक्षक संजय।

दर्दनाक सड़क हादसा:- शिक्षक समेत दो लोगों की मौत,नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे शिक्षक संजय।

उधमसिंह नगर-13 मई 2026

ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार बीते रोज चंपावत निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि नई कार खरीदने के बाद दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में नानकमत्ता के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।

रात करीब 10:30 बजे हाईवे पर कार संख्या (UK06-AE-5310) और एक नई कार के बीच टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि हल्द्वानी शोरूम से नई कार खरीदने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में एलटी शिक्षक संजय पांडे खुद कार चलाकर चंपावत जा रहे थे,जबकि दूसरी कार को किच्छा निवासी हार्डवेयर व्यापारी दीपांत सिंघल पुत्र पवन कुमार चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी ओर से आ रही तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई व फॉर्च्यूनर में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है, जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतक शिक्षक संजय पांडे चम्पावत जिले के जीआईसी बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक होने के साथ ही संजय पांडे भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान 24 वर्षीय दीपांत और 40 वर्षीय संजय की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र बिश्चल सिंह निवासी किच्छा और 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोक चंद्र जोशी निवासी चंपावत का सितारगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी खटीमा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खटीमा उपजिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!