नैनीताल के डीएसबी कैंपस में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान की जीत,लेकिन चर्चा में मां।
नैनीताल:-30 सितंबर 2026
नैनीताल के डीएसबी कैंपस में निर्दलीय उम्मीदवार भानु प्रताप चौहान ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव की चर्चा सिर्फ भानु प्रताप की जीत को लेकर नहीं,बल्कि उनकी मां बीना चौहान की वजह से भी खूब हुई.बताया जा रहा है कि बेटे के चुनाव प्रचार के लिए बीना चौहान ने खुद कॉलेज में एडमिशन लेकर स्टूडेंट बनना चुना,उन्होंने एमए राजनीति शास्त्र में दाखिला लिया और कॉलेज परिसर में रहकर बेटे के लिए प्रचार किया। चुनाव के दौरान उन्होंने भानु प्रताप के समर्थन में जमकर प्रचार किया।अब भानु प्रताप चौहान की जीत के बाद मां-बेटे की यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
दुनिया में मां और बेटे का रिश्ता सबसे अनमोल और प्यारा होता है। एक मां अपने बेटे की खुशी के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती है। बेटा चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए, मां के लिए वो हमेशा बच्चा ही रहता है। मां उसे हर मुश्किल से निकालकर दुनिया में सबसे आगे देखना चाहती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड की एक मां ने। मां ने उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में अपने बेटे की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
कल देर शाम जब छात्रसंघ चुनाव परिणाण आए तो विजेता प्रत्याशियों के चेहरे खिल गए। नैनीताल डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने जीत हासिल की। जिस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हों, वहां एक निर्दलीय प्रत्याशी की जीत किसी आश्चर्य से कम नहीं है। भानु प्रताप की इस जीत की नायिका हैं उनकी मां।
मां ने बेटे के कॉलेज में लिया एडमिशन
नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान की जीत के साथ उनकी मां की भूमिका भी चर्चा में रही। बेटे को अध्यक्ष पद पर जिताने के लिए मां बीना चौहान ने कैंपस में एडमिशन लिया। इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. नतीजों में भानु प्रताप ने 1355 वोट हासिल कर एबीवीपी के शुभम कुमार को 482 वोट से हराया। अब मां-बेटे की यह जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।
मां की चुनावी रणनीति ने दिला दी बेटे को जीत।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। भानु प्रताप को 1355 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के शुभम कुमार को 873 वोट मिले।यानी भानु प्रताप ने 482 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। लेकिन इस चुनाव की कहानी सिर्फ नतीजों तक सीमित नहीं है. भानु प्रताप की जीत में उनकी मां बीना चौहान की भूमिका भी चर्चा में है।
बीना चौहान ने एमए में एडमिशन लिया।
बेटे को चुनाव जिताने के लिए बीना चौहान ने डीएसबी परिसर में एमए पॉलिटिकल साइंस में एडमिशन लिया और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहीं। बेटे के लिए समर्थन जुटाने से लेकर चुनावी रणनीति में साथ देने तक, मां लगातार उसके साथ खड़ी नजर आईं. यही वजह है कि भानु प्रताप की जीत के बाद मां-बेटे की यह जोड़ी परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीना चौहान हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद भी हैं।
छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और भानु प्रताप के पक्ष में नारे लगाए. डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर अनुष पुरी ने 1614 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत विजयी रहीं। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तनमय भंडारी निर्विरोध चुने गए। संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन संकाय से सानिध्य उप्रेती ने जीत दर्ज की।
भानु प्रताप की मां बीना चौहान ने कहा कि,मेरी आंखों से खुशी टपक रही है। जो लोग मेरे बेटे को बाहर वाला बता रहे थे, उन्हें भानु की जीत ने बता दिया है कि हम बाहर के नहीं बल्कि नैनीताल के हैं। मैं बहुत खुश हूं,नैनीताल शहर का इतना सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद।
भानु प्रताप की मां बीना चौहान हैं पार्षद।
डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीते निर्दलीय भानु प्रताप चौहान की मां बीना चौहान पार्षद हैं। बीना चौहान हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के वार्ड नंबर 10, नवाबी रोड-मल्ला गोरखपुर से पार्षद हैं। बेटे को अध्यक्ष पद पर जिताने के लिए उन्होंने डीएसबी परिसर में इस वर्ष राजनीति विज्ञान में एडमिशन लिया और चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। भानु प्रताप ने 1355 वोट हासिल कर एबीवीपी के शुभम कुमार को 482 वोट से हराया. जीत के बाद मां-बेटे की जोड़ी चर्चा में है।
