कर्णप्रयाग में हंगामा: सिख श्रद्धालुओं द्वारा तलवार से हमला, कई लोग घायल, बद्रीनाथ हाईवे जाम।

कर्णप्रयाग में हंगामा: सिख श्रद्धालुओं द्वारा तलवार से हमला, कई लोग घायल,बद्रीनाथ हाईवे जाम।

कर्णप्रयाग (चमोली)- 16 जून 2026
रिपोर्ट – ललिता प्रसाद लखेड़ा

कर्णप्रयाग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ सिख श्रद्धालुओं द्वारा अचानक लोगों पर धारदार हथियार से हमला किये जाने की खबर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान तलवार से हमला किया गया,जिससे कई स्थानीय लोग घायल हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद की स्थिति बताई जा रही है,हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करके स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मामले को लेकर कर्णप्रयाग CO त्रिवेंद्र सिंह राणा ने जानकारी ने बताया कि सिख श्रद्धालुओ के द्वारा कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगो के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु के द्वारा स्थानीयों लोगो पर तलवार से हमला किया गया जिसमें जिसमे कुछ लोग घायल है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया गया फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश कर रही है कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!