उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़,रुड़की में घर से 101 LPG सिलेंडर बरामद।

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़,रुड़की में घर से 101 LPG सिलेंडर बरामद।

रुड़की (हरिद्वार)- 04 अप्रैल 2026

खाड़ी देशों में जंग के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक सिचुएशन क्रिएट हो रखी है। इसी सिचुएशन का दलाल फायदा उठाने में लगे हुए और आपदा में कालाबाजारी का अवसर तलाश रहे है। ये लोग गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने में लगे हुए है। हालांकि पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के कारण ऐसे लोग अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे है। इस क्रम में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने रुड़की क्षेत्र से कालाबाजारी के 101 गैस सिलेंडर बरामद किए।

जिला प्रशासन लगातार कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब एसटीएफ की टीम ने आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की क्षेत्र में छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए है। बरामद सभी सिलेंडरों को विधिक कार्रवाही के बाद खाद्य पूर्ति विभाग के सुपुर्द किए गए है. साथ ही एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भण्डारण में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।

दरअसस, डीजीपी दीपम सेठ ने एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को निर्देश दिए थे कि आप्रेशन प्रहार अभियान के तहत एसटीएफ की सभी टीमें पेशेवर अपराधियों, असमाजिक तत्त्वों और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण आदि के सम्बन्ध में कार्रवाई करें, जिसके तहत में एसटीएफ ने रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से इक्टठे किए गए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर इंद्रा गैस कंपनी के हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में चल रही गैस की कमी के कारण कुछ लोगों गैस सिलेंडरों की जमाखोरी में लगे हुए है। ये लोग घेरेलू गैस सिलेंडरों को होटल व ढ़ाबों पर कमर्शियल यूज के लिए चोरी-छिपे उच्च दामों पर बेज रहे है. इस तरह की जानकारी एसटीएफ को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया और कालाबजारी के लिए रखे गए घरेलू गैस सिलेंडर का भंडाफोड़ किया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक एसटीएफ की टीम ने साउथ सिविल लाइन रुड़की में छापेमारी कर एक ही स्थान से 101 अवैध भंडारित किए गए गैस सिलेंडरों को बरामद किया. गैस सिलेंडरों को साउथ सिविल लाइन निवासी जयवीर ने अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जो घर पर मौजूद नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!