उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म,इंस्पेक्टर-दारोगा समेत 4 अरेस्ट।

उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म,इंस्पेक्टर-दारोगा समेत 4 अरेस्ट।

अमरोहा (उत्तरप्रदेश):-24 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। 23 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने हसनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा और एक सिपाही के साथ सीआरपीएफ के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिस स्थान पर यह घटना घटी वो फॉर्म हाउस उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा का है।

अमरोहा की ये घटना मंगलवार-बुधवार देर रात की है। आरोप है कि सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के दो जवान युवती को मेरठ से हसनपुर लाए थे। दोनों आरोपियों ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अपने जानने वाले दारोगा और उसके मातहत सिपाही के साथ धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने एक फार्म हाउस पर ले जाकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। ये फार्म हाउस उत्तराखंड के एक विधायक का बताया जा रहा है।

नामजद चार आरोपी गिरफ्तार:

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद थोड़े प्रयास में ही नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हसनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा संजय तोमर,कोतवाली का ही सिपाही प्रमोद हैं। इनके साथ सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम और हेड कांस्टेबल मोहित भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अमरोहा जिले के एसपी अखिलेश भदौरिया ने अब तक की कार्रवाई के बारे मे बताया कि,पीड़ित युवती द्वारा नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। ये जांच का विषय है कि युवती को मेरठ से अमरोहा के हसनपुर लाने से कथित वारदात के घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। जो आरोपी यूपी में पोस्टेड हैं उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही है। उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है,जो सीआरपीएफ में तैनात हैं उनके विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!