उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमदर्दी है,लेकिन मंत्री बेचारी नहीं,210 करोड़ और मिड-डे मील के आरोपों पर स्पष्टीकरण जरूरी।

उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमदर्दी है,लेकिन मंत्री बेचारी नहीं,210 करोड़ और मिड-डे मील के आरोपों पर स्पष्टीकरण जरूरी।

देहरादून:- 16 अक्टूबर 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति के बीच चल रहे विवाद पर बयान देते हुए कहा कि कल रेखा आर्य का रोते हुए वीडियो सभी ने देखा। यदि वे प्रताड़ना की शिकार हुई हैं, जैसा वे कह रही हैं, तो उत्तराखंड की बेटी होने के नाते उनके साथ हमदर्दी है। लेकिन आज उनके पति का वीडियो आया है, जिसमें उन पर बहुत गंभीर आरोप लगे हैं।

गोदियाल ने कहा कि पति ने आरोप लगाया है कि स्कूली बच्चों के मिड-डे मील के राशन में सेंध लगाई गई और 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जोड़ी गई है, जिसका वे समय-समय पर खुलासा करेंगे। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। हमदर्दी अलग बात है, लेकिन रेखा आर्य बेचारी नहीं हैं। वे राज्य की मंत्री हैं और मंत्री होते हुए किसी को “बेचारी” कहना प्रदेश की तौहीन होगी।उन्होंने रेखा आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों से इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। गोदियाल ने कहा कि आज के एक कार्यक्रम में “अंकिता से रेखा तक आखिर कब तक” का नारा बुलंद हुआ। अंकिता भंडारी से लेकर रेखा आर्य तक महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से लोकलाज के लिए आरोपों में घिरी मंत्री का इस्तीफा लेने और तटस्थ जांच कराने की अपेक्षा जताई। गोदियाल ने कहा कि लोकराज में लोकलाज भी होनी चाहिए। ऐसे मंत्रियों पर आरोप लग रहे हैं तो उनका इस्तीफा लेकर निष्पक्ष जांच बैठाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के रिएक्शन की भी उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि रेखा आर्य ने गुरुवार को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में प्रताड़ना, जालसाजी और जान से मारने की साजिश समेत कई आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पति ने वीडियो जारी कर पत्नी पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति और मिड-डे मील से जुड़े आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!