उत्तराखंड क़ो लेकर आपत्ति जनक बातें कहने वाले क़ो फिर उत्तराखंड में न्योता।

उत्तराखंड क़ो लेकर आपत्ति जनक बातें कहने वाले क़ो फिर उत्तराखंड में न्योता।

मासूम शर्मा को उत्तराखंड में फिर मंच देने का विरोध, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी।

देहरादून:-28 सितंबर 2026

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है।

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो इसके विरोध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। मोहित डिमरी ने कहा, “ये लोग उत्तराखंड को गाली देंगे और फिर उत्तराखंड में आकर हमारी छाती पर कार्यक्रम करेंगे, ये हम होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब मासूम शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर उत्तराखंड में व्यापक विरोध हुआ था, तब जनता की भावनाएं स्पष्ट थीं। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड में मंच दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच और अवसर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद बाहर के कलाकारों को बुलाकर बड़ी रकम खर्च करने के बजाय स्थानीय कलाकारों और युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजक महिमा वर्मा को लेकर भी मोहित डिमरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट से जुड़ी रहे किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसे विवादित प्रसंग वाले कलाकार को आमंत्रित किया जाना उचित नहीं है।मोहित डिमरी ने कहा कि कार्यक्रम तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और प्रदेश के स्वाभिमान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संभावित तनाव की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड के कलाकारों को प्राथमिकता देने और प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को मंच और अवसर देने के बजाय बाहर के कलाकारों को बड़ी फीस देकर क्यों बुलाया जा रहा है? आयोजन करता महिमा वर्मा जो पूर्व सचिव है उत्तराखंड क्रिकेट के उनका मासूम शर्मा को बुलाना कहीं न कहीं दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!