मौत के कारणों का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी, गांव में बैठक कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मौके पर पंहुचे जांच अधिकारी ने कहा जल्द होगा खुलासा।

मौत के कारणों का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी।

गांव में बैठक कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
मौके पर पंहुचे जांच अधिकारी ने कहा जल्द होगा खुलासा।

माईथान (गैरसैंण):- 08 जून 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

कोतवाली गैरसैंण के अंतर्गत माईथान क्षेत्र के देवपुरी गांव के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 22 दिन बीतने के बावजूद मौत के कारणों का का पता न लगने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी बनी हुई है.जिसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक में मामले का जल्द खुलासा न होने की दशा में जन आंदोलन किए जाने की बात कही गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को भी एक मांग पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं,बैठक के दौरान मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज सीरौला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस टीम पूरी गंभीरता के साथ मामले की गहन जांच कर रही है ,जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित 60 से ज्यादा ग्रामीणों ने मृतक राजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए कहा कि पुलिस मामले में धीमी गति से जांच कर रही है, घटना के 22 दिन बीत चुके हैं ऐसे में अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है की देवपुरी गांव के राजमिस्त्री का काम करने वाले 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह कंडारी 18 मई को सुबह गांव के नजदीक ही काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे,जिसके बाद से ही वे लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा लगातार डॉग स्कवाड टीम के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से गहन खोजबीन की गई, इसी दौरान 28 मई को राजेंद्र सिंह का शव घर से 400 मीटर की दूरी पर गधेरे के तालाब में पाया गया था। तब शव के दोनों पैर व एक हाथ बंधा हुआ मिला था,वहीं सर पर गहरी चोट के निशान भी मिले थे, जबकि नजदीक में ही मृतक का पानी की बोतल, मोबाइल व चप्पल मिलने से परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या करके शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई थी।इसके बाद से ही मामले की पेचिदगी ओर हत्या की आशंका देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार डॉग स्कावड टीम के साथ ही फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को भी जांच में लगाया गया था, लेकिन 22 दिन बीतने के बावजूद मामले में कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

मामले में हो रही देरी को लेकर एक दिन पूर्व ही कांग्रेस नेता मुकेश नेगी ने मृतक की पत्नी शकुंतला देवी व परिजनों से मिलकर मामले में पुलिस अधीक्षक चमोली से बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं,जांच में हो रही देरी को लेकर गांव में हुई बैठक में ग्रामीण हरेंद्र कंडारी ने कहा कि जल्द खुलासा न होने की स्थिति में पूरा क्षेत्र आंदोलन करने को मजबूर होगा ,जिस पर वहां पहुंचे जांच अधिकारी मनोज सिरौला ने ग्रामीणों से जांच में सहयोग बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में प्रधान किरन देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल कंडारी,खीम सिंह,चंद्र सिंह, पुष्कर सिंह ,मोहन सिंह ,खड़क सिंह, खिलाफ सिंह, केदार सिंह ,बच्चन सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,भरत सिंह, आलम राम,सुजान सिंह ,नंदन सिंह ,काश्मीर देवी , रोशनी, रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!