गैरसैंण के सिमाण गांव में मच्छी तालाब में डुबने से 44 वर्षीय नेपाली श्रमिक की मौत।

गैरसैंण के सिमाण गांव में मच्छी तालाब में डुबने से 44 वर्षीय नेपाली श्रमिक की मौत।

गैरसैंण-21 मई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत सिमाण गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के समीप एक नेपाली श्रमिक के मच्छी तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के जाजरकोट निवासी दीर्ग बहादुर उर्फ दिनेश पुत्र मूर्ति गिरी उम्र 44 साल पिछले 15 सालों से गैरसैंण से 6 किलोमीटर दूर सिमाण गांव में मजदूरी का काम करता था। बुधवार को सुबह जब दीर्गा बहादुर नहीं दिखाई दिया तो लोगों ने कुछ देर ढूंढ खोज की ,जिसके बाद लगा कि सामान्य तौर पर वह किसी अन्य नजदीकी साथी के पास चला गया होगा। लेकिन दोपहर 4:30 बजे उसके कमरे के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मच्छी तालाब में जब एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो ,इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली गैरसैंण को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला तो शव के दीर्ग बहादुर के रूप में पहचान की गयी। जिसके बाद उनके नजदीकी गांवों में काम करने वाले परिचितों सहित नेपाल स्थित परिवारजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गैरसैंण पुलिस ने उनके जानकारों की मौजूदगी में देर सांयकाल शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार दीर्ग बहादुर उर्फ दिनेश के चार बच्चे हैं ,लंबे समय से सिमाण गांव में ही काम करने के दौरान उनका बराबर घर आना जाना लगा रहता था। इस दर्दनाक हादसे के बाद उनके नजदीकी परिचितों सहित घर में भी कोहराम मचा हुआ है।

गैरसैंण कोतवाली के सब इंस्पेक्टर सुमित बंधुनी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा,जिसके बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। बताया कि,प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से नेपाली युवक की मौत हुई प्रतीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!