चंद्रभागा नदी किनारे अतिक्रमण कर बसे लोगों पर एक बार फिर गरजी नगर निगम की जेसीबी।
ऋषिकेश-06 दिसम्बर 2025
ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी किनारे अतिक्रमण कर बसे लोगों पर एक बार फिर नगर निगम की जेसीबी गरजी। अतिक्रमण हटना शुरू हुआ तो कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर कब्जाधारियों के पक्ष में कुछ प्रतिनिधि भी पहुंचे। लेकिन नगर निगम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते नगर निगम की टीम ने 60 से अधिक कब्जेधारियों को अतिक्रमण ध्वस्त कर मौके से हटा दिया। हालांकि मौके पर कब्जाधारियों ने विरोध करने का भी प्रयास किया।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कुछ समय पहले बरसात के दौरान भी चंद्रभागा नदी किनारे अतिक्रमण हटाया गया था उसे दौरान दोबारा कब्जा नहीं करने की नसीहत भी कब्जाधारियों को दी गई थी बावजूद इसके उन्होंने दोबारा से नदी किनारे जमीन पर कब्जा किया और अपनी झुग्गी झोपड़ी बना ली उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटा दिया गया है दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत और कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम बार-बार उन्हें अतिक्रमण के नाम पर हटा रही है। लेकिन जहां शहर में पक्के अतिक्रमण हुए हैं। वहां नगर निगम की टीम का जोर नही चल रहा है।
