उत्तराखंड मौसम: धुंध, पाला और बर्फबारी के आसार के बीच गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड।

उत्तराखंड मौसम: धुंध, पाला और बर्फबारी के आसार के बीच गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड।

उत्तराखंड- 08 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे मैदानी जिलों में सुबह-शाम तापमान तेजी से गिरेगा और शीतलहर चल सकती है। दिन में हल्की धूप निकलेगी, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पारा माइनस 12 डिग्री तक पहुँच चुका है। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान करीब 0°C, जबकि केदारनाथ में,12°C तक गिरने का अनुमान है। 3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इधर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में पाला पड़ने से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, जबकि धुंध और प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने यात्रियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और गर्म कपड़े अवश्य साथ रखें। वाहन चालकों को पाले और धुंध में खास सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। राज्य में अगले 2–3 दिनों तक ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!