सुपारी किलर विक्की यादव को पुलिस और एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार।

सुपारी किलर विक्की यादव को पुलिस और एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार।

मुनिकीरेती (ऋषिकेश)-13 दिसंबर 2025

मुनिकीरेती के तपोवन स्थित डेक्कन वैली में कैफे संचालक नितिन देव की चार गोली मारकर हत्या करने वाले रामवीर गैंग के सुपारी किलर विक्की यादव को पुलिस और एसओजी की टीम ने यूपी के ग्राम हल्दी बलिया में उसके घर से दबोचा है। गिरफ्तार कर किलर को आज मुनिकीरेती थाने लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।मामले में विक्की यादव का दूसरा साथी प्रकाश पांडेय पहले ही टिहरी जेल में बंद है। हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने वाला विपिन नैय्यर भी पोक्सो के मामले में जिला कारागार देहरादून की हवा खा रहा है। सुपारी किलर से विपिन नैय्यर को मिलवाने वाला विमलेश भी जेल की सलाखों के पीछे बंद है।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी जेआर जोशी ने बताया कि कैफे संचालक नितिन देव की हत्या 5 मई को डेक्कन वैली में हुई थी। नितिन की हत्या विपिन नैय्यर ने रंजिश की वजह से कराई थी। हत्या की पटकथा नैय्यर ने पोक्सो के मामले में जेल में बंद होने के दौरान कुख्यात बदमाश रामवीर के साथ मिलकर लिखी। रामवीर के ही कहने पर विमलेश ने नैय्यर को दोनों किलर से दिल्ली में मिलवाया। सुपारी के रूप में नैय्यर ने किलर को एक मकान और मोटी रकम देने का वादा किया। बताया कि विक्की यादव पर गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी था।

इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान, एसएसआई योगेश पांडे, एसओजी प्रभारी ओमकांत भूषण, आशीष रावत, विकास सैनी व अन्य को एसएसपी आयुष अग्रवाल ने शाबाशी देते हुए हौसला अफजाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!