किसान सुखवंत आत्महत्या मामला- किसान सुखवंत की मौत का ज़िम्मेदार कौन?,प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।
काशीपुर (उधमसिंह नगर)- 12 जनवरी 2026
जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी एक निजी होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे पहले मृतक द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कुछ लोगो ओर पुलिस पर आरोप लगाए थे, कि उनके साथ जमीन को लेकर 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है और पुलिस के पास प्रार्थना पत्र लेकर गए थे लेकिन पुलिस द्वारा भी कोई सुनवाई नही की गई। वंही मृतक की बॉडी उसके गांव पहुँच जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। तो वंही स्थानीय जन प्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारि पीड़ित परिवार के यंहा पहुँचे ओर परिवार से बातचीत के बाद एक बयान किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू द्वारा दिया गया ओर आज 12 बजे तक सरकार से कार्यवाही की मांग की गई थी वंही प्रसाशन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तो वंही पैगा चौकी के समस्त स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है आईटीआई थाना एसओ कुंदन रौतेला को भी सस्पेंड कर दिया गया है। और परिवार को 25 प्रतिशत लगभग 1 करोड़ रुपए की धनराशि रिकवर कर सुपुर्द कर दी गई है। प्रसाशन की कार्यवाही के बाद पीड़ित परिवार संतुष्ट नजर आया और उसके बाद आज किसान सुखवंत सिंह का उनके गांव में दाह संस्कार कर दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा किसान ने आत्महत्या करली थीं और जो मांगे प्रसाशन के सामने रखी गई थी उन मांगो को मानते हुए नामजद मुकदमे दर्ज किए गए है और चौकी को सस्पेंड किया गया है। परिवार को 1 करोड़ रुपए रिकवर कर पीड़ित परिवार को दिया गया है और 2 करोड़ 80 लाख रुपए 19 तारीख भोग से पहले देने का वादा किया गया है। कहा कि प्रसाशन ने जो भी वादा किया है परिवार के साथ उसे पूरा करे।कहा कि प्रसाशन ये ना सोचे कि दाह संस्कार हो गया तो बात खत्म हो गई हम कभी लाशों की राजनीति नही करते इससे ज्यादा गर्मी लाने का काम भोग वाले दिन कर सकते है। अगर प्रसाशन मांग पूरी नही करती तो सारे हाइवे जाम करने का काम करेंगे।प्रसाशन पर पीड़ित परिवार ने भरोसा किया है भरोसा ना टूटे।
वंही पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पुलिस प्रसाशन को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ बढ़ने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर ओर पहले से ही कहते आ रहे है पुररे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है मुख्य रूप से उन्होंने बताया कि अपराधियों के साथ पुलिस की गुडविल होने के चलते क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है सरकार से उम्मीद है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो बनाकर उसमें जिन जिन अधिकारियों का नाम खोले गए उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए चाहे वो कितना बड़ा अधिकारी हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुँचे कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मीले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो
अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत की गई ओर आश्वस्त किया गया जो भी उनकी पीड़ा है उसके साथ सभी खड़े है। कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर कुमाऊँ कमिश्नर को जांच सोपी गई है और सम्बंधित चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है मृतक के परिजनों के द्वारा जो भी तहरीर दी गई है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
