कोसी नदी में डूबने से नायब सूबेदार की गई ज़िंदगी,3 किलोमीटर दूर पत्थर में फंसा मिला शव।

कोसी नदी में डूबने से नायब सूबेदार की गई ज़िंदगी,3 किलोमीटर दूर पत्थर में फंसा मिला शव।

बेतालघाट (नैनीताल):-26 सितंबर 2026

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर गरमपानी के बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी उडियार के पास नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय सेना में तैनात नायब सूबेदार की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट कुंस्यारी निवासी 38 वर्षीय पृथ्वी पाल सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी भगवानपुर के निवासी थे। बीते शुक्रवार को वह रानीखेत से हल्द्वानी आ रहे थे। इस बीच दोपहर 2:30 पृथ्वी पाल सिंह ने गरमपानी के बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी उडियार के पास गाड़ी रोकी और नहाने के लिए कोसी नदी में पहुंच गए।

नदी में नहाने के दौरान पृथ्वी पाल सिंह का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। घटना के दौरान उनके साथ अन्य साथी मौजूद थे जिन्होंने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह इसमें असफल रहे। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो वो तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम ने मिलकर पृथ्वी पाल सिंह का रेस्क्यू किया। करीब ढाई घंटे चले रेस्क्यू के बाद पृथ्वी पाल सिंह का शव 3 किलोमीटर दूर पत्थरों पर अटका मिला।

बताते चलें पृथ्वी पाल सिंह वर्तमान में भटिंडा पंजाब में एजुकेशन कौर में तैनात थे। पृथ्वी पाल सिंह छुट्टी पर पूजा पाठ के लिए घर आए थे। घटना के समय पृथ्वी पाल सिंह का 6 साल का बेटा ओम भी वहां पर मौजूद था जो पिता को खुद की आँखों के सामने डूबता देख गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!