पुलिस ने नकली पनीर-दही सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

पुलिस ने नकली पनीर-दही सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

देहरादून-02 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नकली पनीर व दही की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लग्जरी कारों से करीब 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद की है। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई, जिसके बाद नकली पनीर और दही को नष्ट कर दिया गया।

पछवादून क्षेत्र में लंबे समय से नकली पनीर की सप्लाई की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना सेलाकुई पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 02 फरवरी 2026 को सेलाकुई बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे से तेज गति से आ रही दो कारों—(UK07FH7883) (ब्रेजा, लाल रंग) और (UK07BY9350) (बलेनो) को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में भारी मात्रा में पनीर और दही पाई गई।

वाहन चालकों से पूछताछ करने पर उन्होंने पनीर व दही के नकली होने की बात स्वीकार की। इसके बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना देकर खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा मौके पर की गई सैंपलिंग में पनीर और दही को नकली पाया गया, जिसके बाद पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए नकली सामग्री को नष्ट किया। इस मामले में थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में खुलासा:⤵️

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों वसीम और प्रदीप ने बताया कि वे यह नकली पनीर बाबर निवासी लक्सर और दिनेश लुथरा निवासी नेहरू कॉलोनी से खरीदकर लाए थे, जिसे वे एक शादी की बुकिंग में सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चेकिंग में वे पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्त:⤵️

वसीम पुत्र साबीर, निवासी सी-15 टर्नर रोड, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
प्रदीप कुमार पुत्र उदय राम, निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 44 वर्ष

पुलिस टीम:⤵️

उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार
उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
कांस्टेबल प्रवीण कुमार
कांस्टेबल बृजेश रावत
कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी
कांस्टेबल सोहन

खाद्य आपूर्ति टीम:⤵️

मनीष स्याना, असिस्टेंट कमिश्नर (एफडीए), देहरादून।

संजय तिवारी, वरिष्ठ एफएसओ, विकासनगर
रमेश सिंह, वरिष्ठ एफएसओ, देहरादून।
——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!