उत्तराखंड चारधाम यात्रा का स्वरूप जल्द होगा तय,गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में स्टेकहोल्डर्स और तीर्थपुरोहितों के साथ होगी बैठक।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा का स्वरूप जल्द होगा तय,गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में स्टेकहोल्डर्स और तीर्थपुरोहितों के साथ होगी बैठक।

उत्तराखंड-12 फरवरी 2026

उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां, संबंधित विभागीय स्तर पर जोरों- शोरों से चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले हफ्ते तक, चारधाम का स्वरूप तय हो जाएगा। इसको लेकर आगामी 16 फरवरी को गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। इसके साथ ही 20 या 21 फरवरी को चारधाम के तीर्थ पुरोहितों एवं हक- हुकूकधारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। आगामी बैठकों की रूपरेखा और चारधाम यात्रा के स्वरूप को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन बैठकों में चारधाम यात्रा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं और इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाले लोगों के साथ चर्चा की जाएगी, इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों की मंशा क्या है आगामी चारधाम यात्रा को लेकर, इस इसको लेकर भी बैठक में चर्चा किया जाएगा।

वही, ज्यादा जानकारी देते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारी एडवांस स्टेज में आ गई है। यात्रा की तैयारी से संबंधित एक बैठक उन्होंने ऋषिकेश में ली थी। जिस दौरान संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में आगामी बैठक 16 फरवरी को ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में होने जा रही है। ये बैठक चारधाम यात्रा के स्टेकहोल्डर के साथ की जाएगी। इस बैठक में चारों धामों के होटल एसोसिएशंस, जिलों के होटल एसोसिएशंस, ऋषिकेश में बस उपलब्ध कराने वाले लोगों के साथ ही डंडी-कंडी समेत स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे।

साथ ही बताया कि 16 फरवरी को स्टेकहोल्डर के साथ बैठक संपन्न होने के चार-पांच दिनों के बाद अगली बैठक चारधाम के तीर्थ पुरोहितों के साथ की जाएगी। चारधाम यात्रा को लेकर सभी के सुझाव लगातार लिए जा रहे हैं। ऐसे में बैठकों के बाद मार्च महीने के पहले हफ्ते में यात्रा के स्वरूप को तय कर दिया जाएगा। यात्रा को लेकर ऋषिकेश में 17 जनवरी को हुई पिछली बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों को तय समय पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वर्तमान समय तक बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ही घोषित हुई है। ऐसे अन्य तीन धर्मों के तिथियां का ऐलान होने के करीब 10 दिन बाद से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!