34 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने देहरादून में तस्कर को किया गिरफ्तार।

34 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने देहरादून में तस्कर को किया गिरफ्तार।

देहरादून-17 मार्च 2026

थाना राजपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को करीब 34 लाख रुपए की 112 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है. वहीं रायवाला पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो कार से शराब की सप्लाई कर रहे थे।

राजपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल,रेस्टोरेंट, बार, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धोरण पुल के पास से 1 आरोपी राहुल चौधरी को हेराइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से टीम ने 112 ग्राम हेराइन बरामद की. जिसकी कीमत 34 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही घटना में कार को सीज किया गया। थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया है कि आरोपी राहुल चौधरी नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है और खुद भी नशे का आदी है। नशे के सेवन के दौरान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आरोपी अन्य नशेडियों को स्मैक बेचकर इससे होने वाले मुनाफे से अपनी नशे और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने की योजना बनाई। आरोपी हेरोइन सहारनपुर और बिजनौर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीद कर देहरादून के नशेडियों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था। इससे पहले ही दून पुलिस तथा एनएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं बीते दिन कोतवाली रायवाला गेट के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली रायवाला पुलिस ने दो आरोपी शिवम और ईशु कश्यप उर्फ लड्डू को शराब की अवैध तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गौर हो कि पुलिस ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प के तहत लगातार नशा तस्करी पर चोट कर रही है. पुलिस के इस अभियान से नशा तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है। कई नशा तस्करों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है. पुलिस का कहना है कि उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!