फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर हरिद्वार में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर हरिद्वार में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार- 09 अप्रैल 2026

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने में महिला के मददगार छत्तीसगढ़ निवासी श्यामदास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज पड़ताल शुरू कर दी है ,आरोपी बंगलादेशी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट, नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चल रहे ऑपरेशन प्रहार में तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 8 अप्रैल को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला सलेहा बेगम को गिरफ्तार किया है,संयुक्त टीम ने सलेहा बेगम से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद किये है।

नाम बदलकर स्वीटी के नाम से रह रही महिला ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका असल नाम सहेला बेगम है और वह कुमीला, बांग्लादेश की रहने वाली है और उसके पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर महिला वर्ष 2023 में सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह मान भारत का रुख किया वह भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रही और कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये जहां उसने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए थे।

बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में ले लिया गया है और संगीन अपराध के संबंध में दोनों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा पुत्री फूल मियां निवासी होलोडिया, बगमारा, कुमीला सदर दक्षिण, कुमीला, बांग्लादेश उम्र-41 वर्ष हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार और श्यामदास (45) पुत्र छेदी दास नि.ग्राम खरकेना थाना हिरी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार हैं.इनसे पासपोर्ट,आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट,फर्जी पैन कार्ड और महिला से बांग्लादेश मूल के पासपोर्ट नेशनल आईडी कार्ड बरामद हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!